भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय

भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय

12 मार्च से जिलाधिकारी के समक्ष अनशन आन्दोलन में प्रखंड से होगी बड़ी भागीदारी- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

रसोई गैस की किल्लत दूर हो-मनोज कुमार सिंह

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मार्च 2026 )। भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक मंगलवार सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई।
 बैठक में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस किल्लत, आवास योजना में घूसखोरी, मनरेगा में लूट, आपूर्ति एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
   बैठक में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार की उदासीनता से आम लोग परेशान हैं। जनहित के मुद्दों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगे जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम भी किया जाएगा।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव में लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पार्टी सदस्य रंजीत कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
  बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर हसनपुर के मंगलगढ़ में करीब 1 हजार पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ पुनर्वास की मांग को लेकर 12 मार्च से समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन में प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने की घोषणा की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments