दिन में बिजली बिल कम औऱ शाम से बिजली बिल महंगी हो जायेगी

दिन में बिजली बिल कम औऱ शाम से बिजली बिल महंगी हो जायेगी

जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 
आश्चर्य है इस बात पर बिजली की चोरी बिजली कंपनी द्वारा करबाई जा रही है उस पर किसी का ध्यान नहीं है परन्तु जो बिजली का उपभोक्ता हैँ उसके माथे पर जबरन नियम लागू करने का प्रस्ताव पारित किया जा रहा है।

पटना, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 25 मार्च, 2026)। बिहार विद्युत विनियायक आयोग ने बिजली कंपनी की इस याचिका को मंजूरी दे दी है की दिन में बिजली बिल कम औऱ शाम से महंगी हो जायेगी एक अप्रैल २०२६ से , आश्चर्य है इस प्रकार की व्यवस्था पर यह तो वही बात हो गयी टके सेर खाजा टके सेर भेजा, चोरी कोई करे औऱ दंड कोई भोगी, आश्चर्य है इस बात पर बिजली की चोरी बिजली कंपनी द्वारा करवाई जा रही है उस पर किसी का ध्यान नहीं है परन्तु जो बिजली का उपभोक्ता हैँ उसके माथे पर जबरन नियम लागू करने का प्रस्ताव पारित किया जा रहा है। यह किस कानून में लिखा है, ज़ब एक बार बिजली बिल का भुगतान किया ही जा रहा है तो दिन में कम औऱ रात्री में अधिक ये कैसा नियम है ? इस बिंदु पर सरकार को निर्णय लेना चाहिये , ज़ब बिजली तार को प्लास्टिक कॉवर करना है तब अब तक क्यों नहीं किया जा रहा है। इसका अभिप्राय यही है की कम्पनी स्वं बिजली चोरी होने देना चाहती है औऱ बिजली अधिक खपत क़े नाम पर आम उपभोक्ता क़े माथे देना चाहती है क्या यह उचित है ? इस विन्दु पर कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिये, ज़ब आम उपभोक्ता बिजली की खपत का भुगतान कर रही है तो रात औऱ दिन का फर्क क्यों ? इसका जबाब शायद ही कोई दे सकता है देखा तो यह जा रहा है बिजली की नंगी तार रखने का मतलब यही है टोहका फसायो औऱ मुफ्त में बिजली पाओ इसमें कंपनी क़े सभी कर्मचारी पदाधिकारी सिर से चोटी तक संलग्न हैँ औऱ रात क़े नाम पर वास्तबीक उपभोक्ता को परेशान करने पर तुले हुए हैँ।
उपरोक्त आलेख 👆प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments