शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते है भू - खनन माफिया, रात्रि में खुलेआम कर रहे है मिट्टी की दुलाई
शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते है भू - खनन माफिया, रात्रि में खुलेआम कर रहे है मिट्टी की दुलाई
जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही मिट्टी ढुलाई से सड़क किनारे रहने वाले परिवारों का चैन छिन गया है।
खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 31 मार्च, 2026)। सूर्यास्त होते ही सक्रिय हो जाते हैं खनन माफिया, रातभर मिट्टी ढुलाई से ग्रामीण परेशान मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है की खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा गांव में सूर्यास्त होते ही कथित रूप से खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रातभर मिट्टी की अवैध ढुलाई की जाती है, जिससे गांव और सड़क किनारे बसे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रातभर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की आवाजाही से शोर-शराबा बना रहता है, जिसके कारण लोगों को सोने तक में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही मिट्टी ढुलाई से सड़क किनारे रहने वाले परिवारों का चैन छिन गया है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस अवैध गतिविधि के कारण इलाके में धूल, शोर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय हो रही मिट्टी ढुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
गांव के लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments