शहर कें अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल _डीजल उपलब्ध नहीं उपभोक्ता हो रहे है परेशान
शहर कें अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल _डीजल उपलब्ध नहीं उपभोक्ता हो रहे है परेशान
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल की इस समस्या को लेकर कोई भी पेट्रोल पंपों के प्रबंधक स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है : राजद जिला प्रवक्ता
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 31 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समस्तीपुर शहर में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल तथा डीजल खत्म होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंप कई शाम से ही बंद है l हरिहर प्रसाद पेट्रोल पंप बहादुरपुर तथा स्टेशन रोड स्थित एच.पी.घोष पेट्रोल पंप पर लोगो को घंटों लाइन में लगने के बाद बेहद मशक्कत के बाद पेट्रोल तथा डीजल मिल रहा हैं l लेकिन इस समस्या को लेकर कोई भी पेट्रोल पंपों के प्रबंधक स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। कल शाम से ही स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और लोगों में नाराज़गी भी बढ़ रही है। रोजमर्रा के काम, ऑफिस जाना, स्कूल और जरूरी सेवाएं सभी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और जनता को राहत दी जाए।

Comments