अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को एक विकेट से हराया
अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के
रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को एक विकेट से हराया
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 विकेट और बल्लेबाजी में महत्त्वपूर्ण 05 के योगदान के लिए राजा भारती को "मैंन ऑफ द मैच" से नवाजा गया।
सोनपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 मार्च, 2026)।अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, सोनपुर में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मैकेनिकल विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें टीम के ऊपर के चार बल्लेबाज 28 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। उसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान राजा भारती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में दो मेडन डालते हुए महत्वपूर्ण 04 विकेट झटके, इसके अलावा अमित ने दो विकेट, रंजीत और राजीव ने एक एक विकेट लिए।
निर्धारित उतरी टीम इंजीनियरिंग विभाग ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाकर टीम को सुरक्षित स्थान में ला दिया। हालांकि पावर प्ले के बाद मिथिलेश 10 रन और रंजीत 15 रन बनाकर पवेलियन में लौट आए। उसके बाद आए बल्लेबाज जावेद ने बीच के ओवर शानदार 31 रन बनाकर मैच को इंजीनियरिंग विभाग की ओर मोड़ दिया, उसके बाद सौरभ के 16 रन और अंतिम समय में समीर ने अंतिम गेंद पर 01 रन सहित कुल 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 विकेट और बल्लेबाजी में महत्त्वपूर्ण 05 के योगदान के लिए राजा भारती को "मैंन ऑफ द मैच" से नवाजा गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments