डे नाइट फैंसी मैच का नावकोठी में किया गया आयोजन,शासन प्रशासन ने डाॅक्टर एकादश को हराया
डे नाइट फैंसी मैच का नावकोठी में किया गया आयोजन,शासन प्रशासन ने डाॅक्टर एकादश को हराया
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट
मैन ऑफ द मैच प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी को दिया गया। दोनों टीमों को उपविजेता ओर विजेता कप अवकाश प्राप्त शिक्षक इंद्रदेव महतो के द्वारा दिया गया।
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 मार्च 2026)। एपीएस खेल मैदान नावकोठी में शासन प्रशासन एकादश और डाॅक्टर एकादश के बीच एक दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार, मुखिया राष्ट्रपति कुमार, डाॅ जितेंद्र, मारूति नंदन आदि ने फीता काटकर किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डाॅक्टर एकादश ने 16 ओवर में 152 रन का स्कोर खड़ा किया। डॉक्टर एकादश की ओर से एस के मिश्रा ने सर्वाधिक 26 रनों की नाबाद पारी खेली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी शासन प्रशासन एकादश टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों अमरजीत तिवारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नावकोठी और राष्ट्रपति कुमार मुखिया नावकोठी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करते हुए जबरदस्त शुरूआत दी। थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने उनका साथ देते हुए लक्ष्य के नजदीक पहुंचा दिया। 15 वें ओवर में शासन प्रशासन एकादश ने एक विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्रामीण क्षेत्र में रात में मैच होने के कारण दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़। मैन ऑफ द मैच प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी को दिया गया। दोनों टीमों को उपविजेता ओर विजेता कप अवकाश प्राप्त शिक्षक इंद्रदेव महतो के द्वारा दिया गया। मैच में एम्पायर विकास कुमार और युगल किशोर मंडल,कमेंटेटर मृत्युंजय महाकाल तथा रजनीश कुमार, स्कोरर किशन सरकार, सहित जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार,डॉ मारूति नंदन, डॉ रौशन भारद्वाज, आईआईएम के डाॅ पंकज कुमार,डॉ पुष्कर कुमार सहित अन्य नामचीन चिकित्सक शामिल थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments