बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व विधायक ने समस्तीपुर में भी एहतिहाती कदम उठाने क़ी मांग क़ी


बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व विधायक ने समस्तीपुर में भी एहतिहाती कदम उठाने क़ी मांग क़ी 

जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा क़ी रिपोर्ट 
जिले के सभी पोल्ट्री फार्म का सैंपल टेस्ट कराने एवं संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग : अख्ग्तरुल इस्लाम शाहीन 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 3 मार्च, 2026)। समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए समस्तीपुर जिला में भी एहतियाती कदम उठाने की मांग की है। प्रेस के माध्यम से उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर टास्क फोर्स का गठन करने, अस्पतालों में ईलाज की समुचित व्यवस्था करने, जागरूकता अभियान हेतु प्रचार-प्रसार करने, पोल्ट्री फार्म संचालकों को
 साफ-सफाई और जैव सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश देने, फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरण का उपयोग करने तथा जिले के सभी फार्म का सैंपल टेस्ट कराने एवं संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की है। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक / सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments