28वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ब्लड फ़ोर्स टीम द्वारा किया गया आयोजित, 54 लोगों ने शिविर में किया रक्तदान

 28वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ब्लड फ़ोर्स टीम द्वारा किया गया आयोजित, 54 लोगों ने शिविर में किया रक्तदान

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
शिविर में 54 रक्तवीरों एवं रक्तविरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण किया प्रस्तुत

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 06 अप्रैल 2026)। ब्लड फ़ोर्स टीम द्वारा 28वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर किया गया आयोजित, 54 लोगों ने किया शिविर में रक्तदान। समस्तीपुर में ब्लड फ़ोर्स टीम के तत्वावधान में 28 वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 54 रक्तवीरों एवं रक्तविरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। ब्लड फ़ोर्स टीम का संकल्प है—
“ऐसा समाज बनाना, जहाँ रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए।”
शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से हेमा चौरसिया, शिवम राज, मन्नत टुटेजा, अंशु राज, दिवाकर कुमार, राहुल कुमार, फैजल, अनुराग कुमार, बबलू कुमार, धीरज चांदना, गिरीश कुमार, आशीष कुमार, मो• महताब आलम, सुनील ठाकुर, अमित राजमणि, कृष्ण कुमार, कृष्ण मुरारी, प्रेम कुमार, कुणाल कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, अनिकेश कुमार, विकेश कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, सुधीर कुमार सहित कुल 54 लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप 6 पीस बोतल सेट एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया, जिसमें चेतना झांब, डॉ आलोक झा (टीम डॉक्टर), डॉ सोमेंदु मुखर्जी, सारिक रहमान लवली, डॉ गिरीश (DS), डॉ स्वेता (MO ब्लड बैंक), डॉ ज्ञानेंद्र (DQAC), DHS, किशन लाला एवं एस.के. निराला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सदर ब्लड बैंक, समस्तीपुर के कर्मी—सुशील कुमार, सुधीर कुमार, सुशांत सौरव, दीपक कुमार, कुमारी निशा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ब्लड फ़ोर्स टीम के बोर्ड एवं कोर सदस्य—नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, राहुल श्रीवास्तव, रोहन सिंह, विजय अरोड़ा, सुमन सौरभ, रौशन कुमार, कंचन कुमारी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
अंत में, ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments