निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को - सुरेंद्र प्रसाद सिंह
निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को - सुरेंद्र प्रसाद सिंह
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जिसके खिलाफ यह किया जायेगा आंदोलन
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 4 अप्रैल 2026)। किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया।
यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।
नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

Comments