ब्रेकिंग न्यूज़ :- निजी विद्यालय संचालकों द्वारा अभिभावकों को विभिन्न शुल्क के नाम पर रहे है लूट प्रशासन मौन क्यों..??

ब्रेकिंग न्यूज़ :- निजी विद्यालय संचालकों द्वारा अभिभावकों को विभिन्न शुल्क के नाम पर रहे है लूट प्रशासन मौन क्यों..??

जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट 
निजी विद्यालय में विभिन्न फी के नाम पर 
अभिभावकों से लूट 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ 02 मार्च, 2026)। निजी विद्यालय संचालकों द्वारा अभिभावकों को विभिन्न शुल्क के नाम पर रहे है लूट। बताते है की इनदिनों निजी विद्यालय के संचालकों द्वारा ट्रेंड बना लिया गया है की किताब, ड्रेस, टाई, बेल्ट, डायरी, इत्यादि स्कूल द्वारा नामित दुकानदार से ही ऐ सभी सामग्री की खरीद करना है. इसके बाद टेस्ट, प्रमोशन, फी आदि के नाम पर लूट, कैसे रूकेगी प्राईवेट स्कूलों की मनमानी..? समस्तीपुर के निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों के नाम पर छात्रों एवं अविभावकों से लूट के खिलाफ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें प्रेस से कहा। उन्होंने कहा की मनमानी फी वसूली से आजीज मध्यम वर्गीय अभिभावकों के बच्चे की निजी विद्यालय में पढ़ना लिखना दुर्लभ हो रहा है। इसकी शिकायत होने पर भी जिला प्रशासन मौन क्यों है. ऐ सोचनीय विषय बन गया है। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments