पश्चिम एशिया में युद्ध विराम समय की पुकार : एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू
पश्चिम एशिया में युद्ध विराम समय की पुकार : एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
आज पूरा विश्व सामूहिक रूप से अल्लाह का शुक्र अदा कर रहा है क्योंकि उसने अमन का दिखाया रास्ता
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 09 अप्रैल 2026)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान युद्धविराम की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत मिली है। पूरे भारत सहित समस्तीपुर बिहार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।युद्धविराम की खबर मिलते ही एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू ने युद्ध में शामिल देशों के प्रति आभार जताया और कहा विश्व शांति और मानवता की सलामती के लिए संपूर्ण विश्व के आवाम इबादत कर रहे थे। एडवोकेट डॉ संजय ने कहा कि यह युद्धविराम किसी एक राष्ट्र, समुदाय या धर्म की जीत नहीं, बल्कि पूरी 'इंसानियत' की जीत है। युद्ध हमेशा विनाश लाता है, जबकि संवाद से ही समस्याओं का हल संभव है।
उन्होंने आगे कहा, "हम इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं क्योंकि इससे दुनिया में शांति और भाईचारे की उम्मीद और भी मजबूत हुई है। पूरा विश्व सामूहिक रूप से अल्लाह का शुक्र अदा कर रहा है क्योंकि उसने अमन का रास्ता दिखाया। यह एक बड़ी जीत है और इसके लिए हम पूरी दुनिया के उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने शांति के लिए आवाज उठाई। डॉ संजय ने कहा कि युद्धविराम से न केवल देशों के बीच तनाव कम होगा, बल्कि युद्ध की विभीषिका झेल रहे आम मासूम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वसुधैव कुटुंबकम हमारे देश की विरासत रही है हमारे बौद्धिक संदेश ने कई बार विश्व युद्ध से विश्व के आम जनता को बचाया है। विश्व के सभी देशों को विश्व शांति के लिए एकजुट होकर युद्ध के खिलाफ अभियान चलाकर शांति के मंत्र को विश्व में फैलाने की आवश्यकता है।

Comments