मैं तुमसे दूर नहीं तुम मेरे पास हो ,समय मेरे साथ है,तुम्हीं मेरे खास हो ,मैं तुमसे...???

मैं तुमसे दूर नहीं 
तुम मेरे पास हो ,
समय मेरे साथ है,
तुम्हीं मेरे खास हो ,
मैं तुमसे...???
🖋️प्रमोद कुमार सिन्हा, बाघी 

मैं तुमसे दूर नहीं ,
तुम मेरे पास हो ,
समय मेरे साथ है,
तुम्हीं मेरे खास हो ,
मैं तुमसे......
एक साल का हुआ ,
दस अप्रैल मास है ,
तेरा हाथ मेरे माथे पर ,
यही तो अरदास है ,
मैं तुमसे.....
 भूल जाता हूँ कभी , 
याद पल पल दिलाते हो,
कृपा बरसती रहती है 
हर वक़्त तुम बुलाते हो,
मैं तुमसे......
कैसे बखानू शब्द नहीं  ,
गहरी नींद में सुलाते हो ,
तुम्हारे समान कोई नहीं ,
अनहद सुना जगाते हो ,
मैं तुमसे.....
याद तुम्हारी तड़पाती है ,
दर्शन बहुत दिन बीत गये ,
एक बार आबाज दे दो ,
समझूं समय को जीत गये ,
मैं तुमसे.....
लायक कहाँ था मैं ,
तुमने लायक बना दिया,
तेरी मेहरवानी तेरी कृपा ,
मौन रहना सीखा दिया ,
मैं तुमसे....
घंटों बैठने की तमन्ना है ,
गर दृष्टि पड़ जाये   ,
आऊँ तो गले लगा लेना ,
जिंदगी मेरा सुधर जाये,
मैं तुमसे......
जल्दबाजी नहीं है मुझे ,
जिस हाल में तुम रखो ,
अंतरदृष्टि डालो एकबार ,
हृदय में बसाकर देखो ,
मैं तुमसे.......
अमृत रस तो पीला रहे  ,
आनन्द का घूँट पीला दो ,
तड़प रहा जन्मान्तर से ,
जंचर पॉइंट पर पहुँचा दो,
मैं तुमसे दूर.....
तंग हो गया दुनियादारी से,
प्रीत का घूँट तो पीला दो ,
मुक्ति की तमन्ना भी नही  ,
मस्ती भरा जाम पीला दो ,
मैं तुमसे......
प्रमोद को कुछ नहीं चाहिये,
बस अपने समान बना लो  ,
जैसा भी हूँ हूँ तुम्हारा ही ,
एकबार अंक से लगा लो ,
मैं तुमसे......
जन्मदिन विशेष : आज मेरा आध्यात्मिक जन्म दिन है औऱ सर्टिफिकेट जन्म भी मेरी विनती गुरुदेव को समर्पित
👆प्रकाशन हेतु प्रेषित, प्रमोद कुमार सिन्हा केन्द्रीय ब्यूरो चीफ जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments