भाकपा माले जिला कार्यालय में राज्य डेलीगेट का चुनाव शुरू
भाकपा माले जिला कार्यालय में राज्य डेलीगेट का चुनाव शुरू
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
444 मतदाता 33 में से 14 उम्मीदवार को चुनेंगे
जीते उम्मीदवार 16-17-18 मई को दरभंगा में आहूत राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 अप्रैल 2026)। 16-17-18 अप्रैल 2026 को दरभंगा में आहूत भाकपा माले के राज्य सम्मेलन के लिए डेलीगेट चुनाव हेतु समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में राज्य पर्यवेक्षक का० ध्रुव नारायण कर्ण के पर्यवेक्षण एवं भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार के देखरेख में वोटिंग शुरू हो गया है। देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह राज्य चुनाव पर्यवेक्षक कॉ० ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि समस्तीपुर जिले के जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी, एरिया कमिटी, लोकल कमिटी, पंचायत कमिटी सचिव और सदस्य एवं शाखा सचिव पदेन वोटर होते हैं। जिले में 444 वोटर हैं। राज्य डेलीगेट के लिए कुल 33 उम्मीदवार खड़े हैं जबकी प्रतिनिधि का 14 पद हैं अर्थात 444 वोटर 33 उम्मीदवार में से 14 उम्मीदवार का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सम्मेलन में गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति समेत बिहार को भाजपाई राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक प्रतिरोध खड़ा करने को लेकर संघर्ष का रास्ता तय करेंगे। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments