ब्रेकिंग न्यूज़ : रेलकर्मी लोको पायलट की रात्रि में किसी अज्ञात ने गोली मारकर कर दी हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़ : रेलकर्मी लोको पायलट की रात्रि में किसी अज्ञात ने गोली मारकर कर दी हत्या 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
घटना की सुचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुटी 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 03 अप्रैल, 2026)। जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी में किसी अज्ञात अपराधियों ने रात्रि में बसही भिंडी निवासी रेलकर्मी लोको पायलट प्रमोद सहनी (45) की दर्जिनिया पेट्रोल पंप हरपुर भिंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में फैली सनसनी। मौके पर जुटे स्थानीय लोग। शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच में जुटी।
भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्याकांड की निन्दा करते हुए घटना की जांच कर अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में बढ़ रहे हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग समेत मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments