समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, माईक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई दिनदहाडे लूट पुलिस पर उठे सवाल

 समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, माईक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई दिनदहाडे लूट पुलिस पर उठे सवाल 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 22 अप्रैल 2026)। समस्तीपुर जिले में अपराध की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है। ताज़ा मामला  के बिथान थाना क्षेत्र के सुखाशन गांव का है, जहाँ दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।
💥 क्या है पूरा मामला..?
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर ₹17,000 की लूट कर ली।इतना ही नहीं, विरोध करने पर अपराधियों ने गोली भी चला दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीडित लूट के शिकार हुए व्यक्ति खगडिया जिले के सन्नी कुमार बताया जा रहा है ।

👮‍♂️ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

❓ बड़ा सवाल 
क्या समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं..? क्यों पुलिस समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है..?

👉 स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
📰 जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन
समस्तीपुर प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments