ताला तोड़कर विवेक-विहार में सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ
ताला तोड़कर विवेक-विहार में सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
ताला तोड जैवरात की चोरों ने की चोरी
समस्तीपुर,बिहार, (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 अप्रैल 2026)। समस्तीपुर शहर के विवेक - विहार मुहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। चोर बंद घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर सोना चोरी कर रहे हैं, जबकि अब तक एक भी घटना का मुफस्सिल पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है।
बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक ब्रजकिशोर पांडे का बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज में रखे सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। विगत करीब 5-6 महीने में 4-5 घरों में सोना चोरी एवं छिनतई की घटी घटना से लोग डरे-सहमे रहने लगे हैं।
पीड़ित अपने बच्चे के पढ़ाई के सिलसिले में घर बंद कर दिल्ली गये थे। इसी बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में स्थानीय थाना को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अभी दिल्ली से नहीं लौटे हैं।
मौके पर पहुंचे भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने मुफस्सिल पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है, ताकि मुहल्ले के लोगों को राहत मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments