प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई समस्तीपुर के द्वारा किया गया प्रेस वार्ता आयोजित
प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई समस्तीपुर के द्वारा किया गया प्रेस वार्ता आयोजित
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
अभिभावकों द्वारा सस्ती सोशल मीडिया का प्रयोग कर गलत बयान बाजी कर निजी विद्यालयों के छवि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है : एसोसिएशन
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 अप्रैल 2026 )। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई समस्तीपुर के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद के आवाहन पर आदर्श बल विद्यालय कोरबध्धा समस्तीपुर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष सदन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें वर्तमान में कुछ सोशल मीडिया के द्वारा कुछ अभिभावकों को दिग्भ्रमित कर निजी विद्यालयों के संबंध में गलत प्रचार प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस संबंध में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष उक्त वक्तव्य का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि हम लोगों के द्वारा पुनः नामांकन शुल्क नहीं लिया जाता है एवं अभिभावक के मांग पर विद्यालय के द्वारा किताब कॉपी एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री सुविधा अनुकूल उपलब्ध कराया जाता है। वैसे विद्यालय जो हमारे संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं तथा कारपोरेट जगत द्वारा विद्यालय संचालित किया जाता है।
उनके द्वारा री- एडमिशन शुल्क आदि लिया जाता होगा ।साथ ही वैसे अभिभावक जिनके यहां विद्यालय का मोटा शुल्क बकाया हो जाता है वहीं अभिभावक सस्ती सोशल मीडिया का प्रयोग कर गलत बयान बाजी कर निजी विद्यालयों के छवि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।जबकि हम निजी विद्यालय सरकारी गाइडलाइन का अक्षरसह पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर शिक्षित समाज का निर्माण करते हुए सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने में सहयोग करते हैं। बैठक को जिला सचिव के.के. सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर जेके शर्मा, मीडिया प्रभारी ब्रज किशोर कुमार, शिवाजी नगर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा, दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साह, संयुक्त जिला सचिव नवीन कुमार झा, कृष्ण मोहन राय, शंकर शाह, रजनीश कुमार विवेक कुमार, दिनेश प्रसाद शाह, छोटे कुमार, अमरजीत कुमार, राजकुमारी देवी एवं सानू कुमार आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया तथा मीडिया में हो रहे निजी विद्यालय के प्रति वायरस समाचार का निंदा करते हुए इसका खंडन किया।
अंत में विद्यालय के निदेशक दिनेश प्रसाद शाह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments