राजद पूर्व विधायक शाहीन ने अग्निकांड के पीड़ित परिजनों से मिल कर बढ़ाया ढाढस
राजद पूर्व विधायक शाहीन ने अग्निकांड के पीड़ित परिजनों से मिल कर बढ़ाया ढाढस
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
अंचल कार्यालय से दूरभाष से बातचीत कर पीड़ित परिजनों को सहायता राशि जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की करते हुए उन्होंने पीड़ित परिजनों को अपने स्तर से भी किया सहयोग प्रदान
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 5 अप्रैल 2026)। समस्तीपुर जिले के बिशनपुर में आज दोपहर 02 बजे करीब विशनपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या-06 में आग लगने की घटना में अशोक सदा के 04 वर्षीय पुत्र मनोज सदा तथा एक बकरी की मौत हो गई एवं दर्जनों घर जल गया।
घर में रखे हुए अनाज, वस्त्र, पैसा, साइकिल आदि भी जल कर पूर्णतः नष्ट हो गए थे l जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पीड़ित परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। वो पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर फोन करके पीड़ित परिजनों को सहायता राशि जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की l
उन्होंने पीड़ित परिजनों को अपने स्तर से भी सहयोग प्रदान किया l इस घटना में अशोक सदा,मनोज सदा,मोहन सदा, शिवचंद्र सदा,विकास सदा, सुधीर सदा , महेंद्र सदा, बैजनाथ सदा, प्रकाश सदा तथा राजेन्द्र सदा आदि के घर पूर्णतः जल गए है l मौके पर पूर्व विधायक के साथ जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पंचायत समिति जनार्दन राम, राजद नेता मोo आसिफ इकबाल, विनोद महतो, अखिलेश दास, जयलाल राय आदि भी मौजूद थे ल
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments