14 वर्षों बाद हरपुर बोचहा में यज्ञ का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़
14 वर्षों बाद हरपुर बोचहा में यज्ञ का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
दलसिंसराय/विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 29 मई 2026)। विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में आयोजित महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे से ही यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना, हवन एवं परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है तथा यज्ञ करने से पापों का नाश होता है। श्रद्धालुओं ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि हरपुर बोचहा गांव में लगभग 14 वर्ष पूर्व यज्ञ का आयोजन हुआ था। इतने लंबे अंतराल के बाद पुनः यज्ञ आयोजित होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए यज्ञ की सफलता की कामना की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। B

Comments