सिंघिया: विष्णुपुर डीहा में 2 जून को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

सिंघिया: विष्णुपुर डीहा में 2 जून को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जनक्रांति कार्यालय से पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट 
पंचायत के मुखिया रामललित राम ने आम सूचना जारी करते हुए पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की अपील की है।

रोसड़ा/सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 29 मई, 2026)। सिंघिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर डीहा में आगामी 2 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन, सोनसा में किया जाएगा।

इस संबंध में पंचायत के मुखिया रामललित राम ने आम सूचना जारी करते हुए पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में राशन कार्ड बनवाने या कटवाने, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड बनवाने सहित बिहार सरकार से संबंधित विभिन्न योजनाओं और समस्याओं के आवेदन लिए जाएंगे तथा मौके पर ही उनके निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपनी समस्या से संबंधित आवेदन पंचायत सरकार भवन, सोनसा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा कर सकते हैं। शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी।

मुखिया रामललित राम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका भी कोई सरकारी कार्य लंबित है, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर आवेदन जमा करें। इसके लिए संपर्क सूत्र :मोबाइल: 9199926805, 6204379338
रामललित राममुखिया, ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर डीहाप्रखंड – सिंघिया, जिला – समस्तीपुर ने आमजन के लिए जारी किया है। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से 
 पिंकेश कुमार पप्पु की रिपोर्ट प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments