मोरसंड बहादुरपुर चौक पर 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यालय का भव्य उद्घाटन
मोरसंड बहादुरपुर चौक पर 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यालय का भव्य उद्घाटन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
प्रगति बाल विकास योजना के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से 51 कन्याओँ की सामूहिक विवाह कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम भव्य वातावरण में हुआ संपन्न
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 मई 2026)। समस्तीपुर जिले के मोरसंड बहादुरपुर चौक स्थित 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम के कार्यालय एवं आयोजन स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रगति बाल विकास योजना के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत रविन्द्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक आयोजन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत और प्रेरणा का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, सहयोग एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बादल सिंह, रीता पासवान, एसके राय, मधुमाला देवी, कृष्ण कुमार, राम कुमार, राकेश कुशवाहा, सुरेश प्रसाद सिंह, अनुष कुशवाहा, हरिवंश कुमार, विजय कुमार सुमन, शंभू सिंह कुशवाहा, देव नारायण सिंह, पप्पू कुमार, पंकज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
मंच संचालन अनुष कुशवाहा ने किया। आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी 19 जून 2026 को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।
अंत में आयोजकों ने सभी ग्रामीणों, सहयोगियों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Comments