राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा माले ने शुरू किया डब्बा कलेक्शन
राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा माले ने शुरू किया डब्बा कलेक्शन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
कारपोरेट, कंपनी, अपराधी, माफिया, दलाल, ठेकेदार, अधिकारी के बजाय जनसहयोग से चलने वाली पार्टी है भाकपा माले- सुरेंद्र
ताजपुर/समस्तीपुर(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क
3 मई 2026)। भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से भाकपा माले द्वारा ताजपुर में “डब्बा कलेक्शन” सह जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मोतीपुर सब्जी मंडी में किया गया।
बड़ी संख्या में भाकपा माले एवं इससे जुड़े जनसंगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में सम्मेलन से जुड़े झंडे, बैनर लेकर डब्बा कलेक्शन सह जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की।
गौरतलब है कि भाकपा माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की रणनीति और जन मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। पार्टी नेताओं ने आम जनता, मजदूरों, किसानों, छात्र-नौजवानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया जबकि मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, जीतेंद्र सहनी, मोतीलाल सिंह आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments