राज्य सम्मेलन की सफलता को ले माले ने तेज किया जनसंपर्क - चंदा वसूली अभियान
राज्य सम्मेलन की सफलता को ले माले ने तेज किया जनसंपर्क - चंदा वसूली अभियान
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
भाजपाई बुलडोजर राज के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करेगी माले- आसिफ होदा
ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 6 मई 2026 )। भाकपा-माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर बुधवार को ताजपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में चंदा वसूली सह जनसंपर्क अभियान नेशनल हाईवे के चौगछिया से सब्जी मंडी होते हुए फतेहपुर मिश्रीलाल मार्केट तक चलाया गया। इस दरम्यान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जुलूस की शक्ल में दुकान-दुकान जाकर आम लोगों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य और उसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन मजदूर, किसान, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का मंच बनेगा। साथ ही, जन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ व्यापक एकता का निर्माण कर संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा।
चंदा वसूली अभियान में स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए आर्थिक मदद दी।
पार्टी नेताओं ने बताया कि आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा में आयोजित होने वाला यह राज्य सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने ताजपुर समेत पूरे क्षेत्र से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
मौके पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता, जीतेंद्र सहनी, संजीव राय, शंकर महतो, मोतीलाल सिंह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments