ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मृतक की अब तक पहचान नहीं

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मृतक की अब तक पहचान नहीं

जनक्रांति कार्यालय से अनीस कुमार सिंह की रिपोर्ट 
    मृत युवक की पहचान नहीं 

विद्यापतिनगर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 10 मई 2026)। विद्यापति नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुमटी संख्या 08 के समीप ढाला के पास की बताई जा रही है, जहां रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाश पड़ी मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय किसी ट्रेन से गिर जाने के कारण युवक की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक की उम्र लगभग युवा अवस्था की लग रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक एवं चर्चा का माहौल बना हुआ है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments