विद्यापतिनगर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी शव की हुई शिनाख्त
विद्यापतिनगर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी शव की हुई शिनाख्त
विद्यापतिनगर से संवाददाता अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हर पहलू से घटना की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मई 2026)। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में कल रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी । मृतक की पहचान लक्ष्मण कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत राज चमथा-2, वार्ड संख्या 07 का निवासी बताया गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुमार करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हर पहलू से घटना की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments