भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
16 मई को सम्मेलन के खुला सत्र को माले महासभा का० दीपंकर भट्टाचार्य, विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव समेत इंडिया एलांयस के कई नेता करेंगे संबोधित
ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क,12 मई 2026)। 16-18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र के नीम चौक से अस्पताल चौक तक कोष संग्रह, जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा एवं बैनर के साथ लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में आम जनता से जुड़े मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों-मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के समर्थन में नारे लगाए तथा आम लोगों से सहयोग और समर्थन मांगा। मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० एजाज, मो० रहमान, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, चांद बाबू समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments