भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी किया तेज

भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी किया तेज

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मई 2026)। दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में 16 से 18 मई 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी अभियान तेज कर दिया गया है।
 सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ताजपुर नगर परिषद के बाजार क्षेत्र समेत प्रखंड के गांव -टोले में विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं कोष संग्रह अभियान लगातार चलाया जा रहा है साथ ही शाखा, लोकल एवं पंचायत कमिटी की बैठकों का सिलसिला भी जारी है।
बैठकों में सम्मेलन की राजनीतिक एवं सांगठनिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी जारी है और सभी कमिटियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, मजदूर-किसान, नौजवान, छात्र एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, शाद तौहीदी आदि मौजूद थे। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments