पानी की लहरों पर निंद्रा : समस्तीपुर के राम कुमार ने अपनी अनूठी कला से सबको चौंकाया

पानी की लहरों पर निंद्रा : समस्तीपुर के राम कुमार ने अपनी अनूठी कला से सबको चौंकाया

जनक्रांति कार्यालय से राम कुमार महतो ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर 
राम कुमार बताते हैं कि यह कोई जादू या ईश्वरीय वरदान नहीं है, बल्कि निरंतर अभ्यास का परिणाम है। 

विभूतिपुर, ​समस्तीपुर। (बिहार) अक्सर आपने लोगों को पानी में तैरते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को पानी की सतह पर बिल्कुल शांत होकर सोते हुए देखा है? बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर डीह गांव के रहने वाले राम कुमार महतो ने इस अद्भुत कला को सिद्ध किया है। वे बिना हाथ-पैर हिलाए पानी के ऊपर इस तरह लेट जाते हैं जैसे कोई बिस्तर पर सो रहा हो।
​राम कुमार बताते हैं कि यह कोई जादू या ईश्वरीय वरदान नहीं है, बल्कि निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी इस कला को देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। जब वे पानी में उतरते हैं, तो शरीर में कोई हलचल नहीं होती। उनकी स्थिति एक 'डेड बॉडी' के समान स्थिर हो जाती है, जो पानी के बहाव के साथ शांति से तैरती रहती है।
​स्थानीय लोग उन्हें इस अनोखे करतब को करते देखने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं। राम कुमार का कहना है कि यह एक 'आर्ट' है जिसे उन्होंने व्यावहारिक रूप से सीखा है। जल की सतह पर उनका यह नियंत्रण न केवल शारीरिक संतुलन बल्कि मानसिक एकाग्रता का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। आज के समय में, जहाँ लोग पानी से डरते हैं, राम कुमार ने उसे अपना आरामगाह बना लिया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments