लगभग एक घंटे तक रणक्षेत्र बना विद्यापति स्मारक चौक, टेंपो चालक और विद्युत कर्मी में मारपीट
लगभग एक घंटे तक रणक्षेत्र बना विद्यापति स्मारक चौक, टेंपो चालक और विद्युत कर्मी में मारपीट
जनक्रांति अनुमंडल ब्यूरो अनीश कुमार सिंह
की रिपोर्ट
कर्मचारी ने बताया कि ऑफिस पहुंचने में देरी हो रही थी, इसलिए वह टेंपो से उतरकर आगे जाने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 21 मई 2026)। विद्यापति स्मारक चौक पर शुक्रवार की सुबह करीब 08:30 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब टेंपो चालक और विद्युत विभाग के एक कर्मचारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और करीब एक घंटे तक वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्युत विभाग के कर्मचारी समस्तीपुर स्थित अपने कार्यालय जाने के लिए जिगर राजा चौक से टेंपो पर सवार हुए थे। जब टेंपो विद्यापति स्मारक चौक पहुंचा तो वहां पहले से ही टेंपो और ऑटो की लंबी कतार लगी हुई थी, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। कर्मचारी ने बताया कि ऑफिस पहुंचने में देरी हो रही थी, इसलिए वह टेंपो से उतरकर आगे जाने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी। विद्युत विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अब थाना को इसकी जानकारी दी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यापति स्मारक चौक पर अवैध रूप से लगने वाली टेंपो एवं ऑटो की लंबी कतारों को हटाया जाए, ताकि आम यात्रियों को जाम और परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि चौक पर आए दिन इसी तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments