ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार जारी है 

मुसरीघरारी/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 29 मई, 2026)। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटबसेपुरा गांव के समीप एन.एच.-28 पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार डा.विजय कुमार के यहाँ किया जा रहा है।
घायल युवक की पहचान वास्तु विहार निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments