परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक "असली जिम्मेवार कौन ,सरकार या सिस्टम"

परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक "असली जिम्मेवार कौन ,सरकार या सिस्टम"
जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 

लीक होती परीक्षा परेशान होता विद्यार्थी

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मई 2026)। बिहार की परीक्षाएं परीक्षा न होकर लगता है जैसे एक मजाक बन गया है। आज से कुछ दिन पहले बीपीएससी के द्वारा ली गई परीक्षा aedo का प्रश्न पत्र लीक हो गया जिसके कारण एग्जाम को रद्द करना पड़ा, अभी हाल फिलहाल हुए नीट की परीक्षा का भी प्रश्न पत्र लीक हो गया परीक्षाएं रद्द हो गई।
 लेकिन इसका जिम्मेदार कौन है।
क्या इसका जिम्मेदार सरकार है सरकार का सिस्टम। बच्चे कितनी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करते हैं।परीक्षा देने जाते है। परीक्षा देने में कितनी कठिनाई होती हैं वो उस बच्चे को ही पता होता है,और अंत में निष्कर्ष क्या आता हैं " पेपर लीक परीक्षाएं रद्द" अभी हाल फिलहाल हुए aedo की परीक्षाएं जिसे रद्द कर दिया गया उस परीक्षा में बच्चे किस तरह से अपना दो रात स्टेशन पर बिताया कितनी मेहनत और पैसा बच्चों का खर्चा हुआ और अंत में क्या मिला परीक्षा रद्द। 
आखिर इसका जिम्मेदार कौन ,आखिर उस बच्चे का गलती है,सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं करती है। 
एक सवाल सरकार से है " आखि़र कब तक लीक होती रहेगी परीक्षाएं और रद्द होते हारेंगे पेपर"।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments