बीडीओ महताब अंसारी के पदभार ग्रहण पर हुआ भव्य स्वागत

बीडीओ महताब अंसारी के पदभार ग्रहण पर हुआ भव्य स्वागत

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो : अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे : बीडीओ महताब अंसारी  

विधापत्तिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 मई 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड में नवपदस्थापित बीडीओ महताब अंसारी के पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने कहा कि बीडीओ महताब अंसारी हमेशा से जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं तथा प्रखंड की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
वहीं, बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू जायसवाल, रंजय सिंह, गुलशन सिंह, राजेश शर्मा, सुधीर कुशवाहा, मो. गुड्डू, आशीष झा, ज्ञानदीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments