भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद नेताओं ने दी बधाई
भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद नेताओं ने दी बधाई
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
सोनू कुमार राय की यह जीत जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की विचारधारा की जीत है।
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मई 2026)भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय की शानदार जीत पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इस जीत को सामाजिक न्याय और गंगा-यमुनी तहजीब की जीत बताया है।
बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. रजनीश कुशवाहा सहित अनेक नेताओं ने सोनू राय को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा पूर्व जिला पार्षद शंभु भूषण यादव, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, समाजसेवी रवि आनंद, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह, प्रवक्ता संजय नायक, जिला महासचिव राकेश कुमार राय, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. फैयाज, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला पार्षद हेमंत यादव, राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय, राजद महासचिव राकेश कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, जिला महासचिव राकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, राजद नेता मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, रितेश कुमार पिंकू, डॉ. रामपुकार सिंह एवं जयलाल राय समेत अन्य नेताओं ने भी खुशी जाहिर की।
राजद नेताओं ने कहा कि सोनू कुमार राय की यह जीत जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की विचारधारा की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जीत से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को और मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर पार्षद सह राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा राजद कार्यकर्ताओं के लिए भोज का आयोजन भी किया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments