माधोपुर दिघरुआ पैक्स में कथित गबन के खिलाफ माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना-प्रदर्शन

माधोपुर दिघरुआ पैक्स में कथित गबन के खिलाफ माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना-प्रदर्शन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
बिना ऑडिट कराये एवं जमाकर्ता का 4 करोड़ रूपए लौटाये पैक्स चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मई 2026)। ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पैक्स में कथित 4 करोड़ रुपये के गबन और बिना ऑडिट चुनाव कराने की तैयारी के विरोध में गुरुवार को भाकपा माले समेत जमाकर्ता किसानों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
  धरना की अध्यक्षता मो० तौफिक आलम ने किया। धरना का संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
  अपने अध्यक्षीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता मो० तौफिक आलम ने कहा कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने, दोषियों को जेल भेजने तथा पहले ऑडिट कराने के बाद ही चुनाव कराने की मांग उठाई है।
  माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश की जा रही है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। धरना में भाकपा माले के आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, एआईकेकेएमएस के जिला संयोजक चंद्रशेखर राय, पलटन साह, रौशन कुमार, माधोपुर दिघरूआ पंचायत के मुखिया ब्रिजनंदन राम, सरपंच राजेश दास, उपमुखिया अतिश कुमार, पूर्व पैक्स सदस्य संजीत राय, चंदेश्वर राम समेत बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एवं स्थानीय लोग शामिल थे। मौके पर 7 सूत्री मांग पर बीडीओ रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की गई अन्यथा 19 मई को प्रखंड पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments