उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापति नगर में किया क्षेत्र भ्रमण, शादी समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापति नगर में किया क्षेत्र भ्रमण, शादी समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता : अनीश कुमार सिंहकी रिपोर्ट
उप मुख्यमंत्री मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुखिया विवेकानंद सिंह (बाबी सिंह) के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
विद्यापत्ति नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मई 2026)। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापति नगर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ-साथ कई शादी समारोहों में भी शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत लगमा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से हुई, जहां उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुखिया विवेकानंद सिंह (बाबी सिंह) के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। वहीं मिर्जापुर में ही सुनील सिंह (पप्पू सिंह) के आवास पर आयोजित विवाह समारोह में भी पहुंचकर वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (टुनटुन सिंह), मुखिया विवेकानंद सिंह, मुखिया संजीत सहनी, मुखिया रतन साह, नीतीश, मनीष सिंह, रामकुमार झा, आशीष झा, रंजय सिंह, गुलशन सिंह, कन्हैया सिंह एवं धर्मराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments