भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक की जाएगी चर्चा

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मई 2026)। भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर जारी कर लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
पोस्टर में सम्मेलन की तिथि 16 से 18 मई 2026 तथा आयोजन स्थल लहेरियासराय प्रेक्षागृह अंकित है। अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनसंघर्षों को तेज करने की रणनीति तय होगी।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन में सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, चांद बाबू, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, संजीव राय, मो० रहमान समेत कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments