माधुरी चौक से अटेरन चौक तक चलाया जनसंपर्क अभियान, किया नुक्कड़ सभा
माधुरी चौक से अटेरन चौक तक चलाया जनसंपर्क अभियान, किया नुक्कड़ सभा
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
विभिन्न मांगों को लेकर समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष उपवास आंदोलन शुक्रवार को- शुत्रुध्न पंजी
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 28 मई 2026)। विभिन्न रेल समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले शुक्रवार को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष उपवास आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
आंदोलन की सफलता को लेकर गुरुवार को माधुरी चौक से अटेरन चौक गुमटी तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा नुक्कड़ सभा आयोजित कर आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल यात्रियों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कई महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर यह उपवास आंदोलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से उपवास आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अभियान में शत्रुघ्न राय पंजी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रसाद साह, सत्यनारायण सिंह, राम विनोद पासवान, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, अशोक राय, सुशील कुमार राय, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, संतोष कुमार निराला, उपेंद्र राय, डोमन राय, समेत मंच से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments