DRM के समक्ष उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा आयोजित

DRM के समक्ष उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा आयोजित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाईन निर्माण जल्द शुरू हो- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

भोला टाकीज ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर हो- शत्रुघ्न राय पंजी

मुक्तापुर औवरब्रीज का शिलान्यास सिर्फ दिखावा, निर्माण कार्य शुरू हो अन्यथा गुमटी पर होगा आमरण अनशन आन्दोलन- जीबछ पासवान

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 मई 2026)। समस्तीपुर रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले आगामी 29 मई को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर बुधवार को निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई।
     सभा को संबोधित करते हुए सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, जीबछ पासवान, एकलाखुर रहमान सिद्धकी, राम विनोद पासवान, मनोज कुमार, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, राजेन्द्र राय, संतोष कुमार निराला, सुशील कुमार राय आदि मंच के नेताओं ने भोला टाकीज ओवरब्रिज निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर करने, मुक्तापुर गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण तत्काल शुरू करने, अटेरनचौक गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण को मंजूरी देने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी, मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट बनाने एवं जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने की मांग समेत समस्तीपुर रेल मंडल में लगातार उपेक्षित रेल सुविधाओं, जर्जर रेलवे ढांचे, बंद रेल गुमटियों तथा यात्रियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है।
 बावजूद इसके रेलवे प्रशासन जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
नेताओं ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों, छात्रों एवं व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुक्तापुर रेल गुमटी पर भी आवागमन की समस्या लगातार बनी हुई है।
औवरब्रीज का शिलान्यास के करीब 6 महीने बीत गये औवरब्रीज का निर्माण का निर्माण कार्य शुरू होना तो छोड़िए, अभी तक एक ईंट भी नहीं जोड़ा गया। इन मांगों को लेकर 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष उपवास आंदोलन किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर समस्तीपुर के रेल विकास एवं जनसुविधाओं की आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments