शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की निंदा

शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की निंदा 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय लाठियों का लिया सहारा :आलोक कुमार मेहता 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 8.मई 2026)। राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी करने की मांग को लेकर पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की तीव्र निंदा की है l राजद विधायक ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय लाठियों का सहारा लिया। यह "लोकतंत्र की हत्या" और युवाओं की आवाज दबाने वाली दमनकारी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पुलिस दमन के सहारे लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की कुचेष्टा किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निराशाजनक तथा निंदनीय पहलू है l सरकार को घायल छात्रों का समुचित ईलाज कराना चाहिए तथा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करना चाहिए।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments