समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 5 से 8 में 16 जून को सहयोग शिविर का आयोजन
समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 5 से 8 में 16 जून को सहयोग शिविर का आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है : नगर आयुक्त
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 जून 2026)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश तथा जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 से 8 में 16 जून 2026 को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर सभी संबंधित वार्डों के विकास मित्रों को निर्धारित स्थानों पर समय से उपस्थित होकर शिविर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जाएगा—
वार्ड संख्या 05 – पंचायत भवन धर्मपुर हाई स्कूल के पास (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक)
वार्ड संख्या 06 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादपुर चकनूर पैक्स के पास (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक)
वार्ड संख्या 07 – श्रम कल्याण केंद्र मैदान (अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक)
वार्ड संख्या 08 – दुर्गा स्थान मुसापुर (अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक)
नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विकास मित्रों को निर्देशित किया है कि वे 16 जून को अपने-अपने वार्डों में निर्धारित स्थल पर समय पर उपस्थित रहकर शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित करें। यह सहयोग शिविर बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments