पटना के भगवत नगर में रातभर बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

पटना के भगवत नगर में रातभर बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

जनक्रांति कार्यालय से उज्जैंत कुमार की रिपोर्ट 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब दे गए, जिससे लोगों को पूरी रात गर्मी में जागकर समय पड़ा बिताना।

पटना, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 4 जून 2026)। राजधानी पटना के भगवत नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात तथा गुरुवार सुबह तक बिजली नहीं रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब दे गए, जिससे लोगों को पूरी रात गर्मी में जागकर समय बिताना पड़ा। बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हुई।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होने को लेकर उन्हें विद्युत विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों तथा दैनिक दिनचर्या पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने, समस्या के कारणों की जानकारी सार्वजनिक करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments