महंगाई, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून - व्यवस्था के खिलाफ राजद का जोरदार धरना-प्रदर्शन

महंगाई, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून - व्यवस्था के खिलाफ राजद का जोरदार धरना-प्रदर्शन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

समस्तीपुर में बीडीओ कार्यालय के समक्ष सरकार की नीतियों के विरोध में गरजे राजद नेता

समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 जून 2026)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा बुधवार को समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने पेट्रोल-डीजल पर वैट एवं सरचार्ज में कमी करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने तथा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। नेताओं ने महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध, हत्या, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

धरना को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन आम जनता को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है।
नेताओं ने बिहार में शराबबंदी की जमीनी स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां धरातल पर प्रभावी नहीं दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं में कथित अनियमितताओं और लाभार्थियों को भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने का मुद्दा भी उठाया।
केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।
 उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा में कटौती की जा रही है। नेताओं ने दावा किया कि वर्तमान सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही है और विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
धरना कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, वरीय नेता प्रो. राजेन्द्र भगत, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, समाजसेवी राजीउल इस्लाम रिज्जू, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, नंदन कुमार, प्रमोद पंडित, जिला महासचिव रामकुमार राय, वरीय नेता जगदीश राय, मीडिया प्रभारी मन्नु पासवान, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, महासचिव राकेश यादव, रितेश कुमार पिंकू, मो. चीना, जिला सचिव जयलाल राय, कार्यालय सचिव रौशन यादव, रामसागर राय, योगेंद्र पंडित, राकेश सिंह, आलोक कुमार, जयशंकर राय, विजय यादव, प्रो. कमलेश राय, शंकर साह, सैयद फैसल आलम मन्नू, छोटू मंडल (अधिवक्ता), अखिलेश कुमार दास सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments