ताजपुर के फतेहपुर पंचायत में खेग्रामस का सदस्यता अभियान शुरू, जनसमस्याओं पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
ताजपुर के फतेहपुर पंचायत में खेग्रामस का सदस्यता अभियान शुरू, जनसमस्याओं पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
गांव-गांव संगठन विस्तार का लक्ष्य, राशन, आवास, मनरेगा, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष का ऐलान।
ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 28 जून 2026)। ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं और जनमुद्दों पर निर्णायक संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीबों, खेतिहर मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खेग्रामस को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष चलाया जाएगा।
माले नेता मनोज कुमार, रंजीत कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही ग्रामीण गरीबों की आवाज बुलंद होगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी संघर्ष किया जा सकेगा।
बैठक में सुलेखा कुमारी, धनवंती देवी, जागेश्वरी देवी, विमला देवी, उषा देवी, अनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया तथा आगामी जनआंदोलनों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments