विद्यापतिनगर के चार मुखियाओं का मॉडल पंचायत अध्ययन हेतु झारखंड दौरे के लिए चयन

विद्यापतिनगर के चार मुखियाओं का मॉडल पंचायत अध्ययन हेतु झारखंड दौरे के लिए चयन

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
नए अनुभवों और मॉडल पंचायतों की सफल योजनाओं से सीख लेकर अपने पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे।

विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 जून 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के चार मुखियाओं का मॉडल पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं का अध्ययन करने हेतु झारखंड भ्रमण के लिए चयन किया गया है। चयनित मुखियाओं में मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह (बॉबी सिंह), मनियारपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी, कांचा पंचायत की मुखिया कविता देवी तथा बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार शामिल हैं।
इस चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह (बॉबी सिंह) ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि झारखंड में मॉडल पंचायतों की कार्यशैली और विकास योजनाओं का गहन अध्ययन कर अपने पंचायत में भी बेहतर विकास कार्यों को लागू करने का प्रयास करेंगे।
मुखिया श्री सिंह ने बताया कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए अनुभवों और मॉडल पंचायतों की सफल योजनाओं से सीख लेकर अपने पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी निरंतर जनसेवा करने का संकल्प दोहराया।
स्थानीय लोगों ने भी इस चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इससे पंचायतों के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments