कृषि जनकल्याण कार्यक्रम में जुटे किसान और अधिकारी, आधुनिक खेती पर हुआ जोर
कृषि जनकल्याण कार्यक्रम में जुटे किसान और अधिकारी, आधुनिक खेती पर हुआ जोर
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो : अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
अधिकारियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
दलसिंहसराय/समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 17 जून 2026)। दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत
विद्यापति नगर प्रखंड में मंगलवार को कृषि जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) गंगेश कुमार चौधरी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विशाल यादव, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रीति कुमारी, कृषि समन्वयक मुकेश कुमार, अमर महतो, पंकज चौधरी, प्रभात कुमार, तथा सहायक कृषि प्रबंधक मधुकर श्लोक और राकेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों में सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, अजीत सिंह, केदार सिंह, बिरजू सिंह, चंदेश्वर सिंह, सुरों सिंह, नवीन सिंह, कृष्णा सिंह एवं रामबिशुन पंडित सहित अन्य किसान शामिल थे।
अधिकारियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने भी कृषि संबंधी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और किसानों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments