श्रद्धांजलि "विनय कुमार शर्मा जी की स्मृतियाँ एवं पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगा।" 🕯️🙏

🕯️ श्रद्धांजलि 🕯️

वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन प्रकाशन परिवार पत्रकारिता जगत के निर्भीक, कर्मठ एवं समर्पित योद्धा स्वर्गीय विनय कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन से अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल है।
उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की अमिट छाप समाज और मीडिया जगत में हमेशा बनी रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
राजेश कुमार वर्मा
प्रकाशक / सम्पादक
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (वेब)
📞 7321047704
"विनय कुमार शर्मा जी की स्मृतियाँ एवं पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगा।" 🕯️🙏

Comments