समस्तीपुर में नाबालिग के साथ निर्भया जैसा दरिंदगी, पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश में, न्याय दिलाने को ऐपवा- माले करेगी आंदोलन
समस्तीपुर में नाबालिग के साथ निर्भया जैसा दरिंदगी, पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश में, न्याय दिलाने को ऐपवा- माले करेगी आंदोलन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
बिहार में भाजपा की सम्राट सरकार लगातार महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन समस्तीपुर की यह घटना उन दावों की सच्चाई सामने ला रही है : ऐपवा
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 जून 2026)। समस्तीपुर में एक 11 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ 9 जून को दुकान में बंद कर जबरन दुष्कर्म किया गया। लहूलुहान मरनासन्न बच्ची डर से पिता से पहले बीमारी का मामला बताकर पिता से छुपाई लेकिन पिता के बाहर कमाने जाते ही मां को बताई। मां कुछ लोगों के साथ मुसरीघरारी गई, आवेदन दी लेकिन पुलिस ने आवेदन को ठंडे बस्ते में डाले रखा। फिर तीसरे दर्ज दिन कारवाई के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने रसुखदार आरोपी के पैरवी पर चालाकी से पीड़िता को महिला थाना समस्तीपुर भेज दिया जहां एफआईआर 61/26, 15 जून को भारी जन दबाव के बाबजूद दर्ज तो कर लिया गया लेकिन रसुखदार आरोपी को बचाने के उद्देश्य से इसे छुपाकर रख लिया गया। शुक्रवार तक पुलिस पीड़िता के घर तक नहीं पहुंच सकी। सम्राट भाजपा के सम्राट सरकार की पुलिस नाकाम की सरेआम चर्चा है और जनाक्रोश भी। यह सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं कानून-व्यवस्था की विफलता का गंभीर सवाल है।
बिहार में भाजपा की सम्राट सरकार लगातार महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन समस्तीपुर की यह घटना उन दावों की सच्चाई सामने ला रही है। जब पीड़िता को न्याय के बजाय उपेक्षा मिले और आरोपी बेखौफ होकर घूमता रहे, तब सरकार और प्रशासन दोनों कठघरे में खड़े होते हैं।
सवाल यह है कि जब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही थी, तब उसकी शिकायत को मुसरीघरारी थानाध्यक्ष द्वारा गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया? भाकपा माले एवं ऐपवा द्वारा घटना की जांच की गई है और घटना को सही पाया गया है। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने रेप के आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी एवं मामले में निष्क्रियता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी दी है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments