भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल, विद्यापति नगर के लोग
भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल, विद्यापति नगर के लोग परेशान
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह
क्षेत्रवासियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए जल्द समाधान की उठाई आवाज।
भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से आमजन त्रस्त, विभाग के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश।
दलसिंहसराय/विद्यापति नगर-समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 जून 2026)। दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली की कटौती से आम जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का आरोप है कि रात के समय बिजली बार-बार आती और चली जाती है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बिजली महज 5 मिनट के लिए आती है और फिर 10–15 मिनट के लिए चली जाती है। पूरी रात यही आंख-मिचौली जारी रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments