मध्य वरुणय पंचायत में विशेष जन शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

मध्य वरुणय पंचायत में विशेष जन शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट 
चौथम प्रखंड स्तरीय शिविर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता; पारदर्शिता और जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प।


खगड़िया/चौथम, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 28 जून, 2026)। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत जीविका कार्यालय, कैथी में बिहार सरकार की ओर से जनहित में विशेष जन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मध्य वरुणय पंचायत के युवा मुखिया शशि भूषण कुमार ने की।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, चौथम प्रखंड के जीविका प्रबंधक राजेश कुमार, पंचायत सचिव राजेश कुमार, पंचायत डाटा ऑपरेटर अंशु कुमारी, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेन्द्र कुमार महतो, वार्ड सदस्य विजय कुमार पोद्दार, कपिलदेव सिंह, खुवेश पासवान, वार्ड प्रतिनिधि चंदन भगत, जयप्रभानगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार तथा मेदनीनगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चंद्र सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, सेविकाएं एवं पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया शशि भूषण कुमार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को उनका लाभ उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से 
 राजीव झा, खगड़िया प्रेस ब्यूरो, बिहार द्वारा संप्रेषित व प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments