सर्वजन यादव समाज ने नवचयनित एसडीओ को किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
सर्वजन यादव समाज ने नवचयनित एसडीओ को किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट
खगड़िया में आयोजित बैठक में पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव की अध्यक्षता; समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मान समारोह में की सहभागिता।
खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 29 जून 2026)।सर्वजन यादव समाज की एक बैठक पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अलौली क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नवचयनित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को सर्वजन यादव समाज की ओर से अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के युवाओं की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती है। नवचयनित एसडीओ की उपलब्धि से अलौली एवं खगड़िया जिले का गौरव बढ़ा है। समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
सम्मान समारोह में पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव, शिक्षक रविन्द्र यादव, शिक्षक आशुतोष यादव, शिक्षक नंदन यादव, राजेश यादव, अनिल कुमार यादव सहित सर्वजन यादव समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय रिपोर्ट राजीव झा, खगड़िया प्रेस ब्यूरो, बिहार द्वारा संप्रेषित व
प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments